उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां सिटी मजिस्ट्रेट ने की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी सिटी में मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध अतिक्रमण पर आज बड़ी कार्यवाही की है रामपुर रोड के सिंधी चौराहे से लेकर स्टैंडर्ड स्वीट हाउस तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। वही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की यहां पर कई सारे दुकानदार हैं जिनके द्वारा अपनी दुकान से आगे सड़क पर स्टॉल लगाकर कामकाज किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) UKSSSC की रद्द हुई 3 भर्तियों को नए सिरे से पुनः आयोजित करने के लिए दी हरी झंडी, इस दिन से शुरू होगी यह भर्तियां

जिससे यातायात भी अक्सर बाधित होता है ऐसे में आज नगर निगम और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की गई है। कई प्रतिष्ठानों के स्टॉल जो सड़क के किनारे लगाए गए थे, उनको भी नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। कुछ प्रतिष्ठानों में काफी सारी गंदगी देखने को मिली जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चालान की कार्यवाही भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (शर्मनाक) यहाँ चलती बस में लाइट बंद करवाकर शिक्षिका के साथ तीन लोगों ने की छेड़खानी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

वही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की शहर में किसी भी जगह पर अवैध तरीके से अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ओर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तराखंड प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आयुषी भट्ट के घर शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता.....