उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) गौला नदी में नहाने गया 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चा राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला है और वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था। अचानक वह गौला नदी के बहाव में फस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ कोतवाली पुलिस ने 36 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है वही बच्चे की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से किया हमला, महिला की मौत, दो गम्भीर।