उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कुमाऊँ कमिश्नर और आईजी का छापा, बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 और 12 में हो रहे अवैध भवन निर्माण को ध्वस्त करने के मौके पर दिए निर्देश

हल्द्वानी – आयुक्त दीपक रावत ने लाईन नम्बर-8 व 12 बनभूलपुरा में अवैध भवन निर्माण के ध्वस्तीकरण के मौके पर दिये निर्देश।
• सोमवार सायं आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने बनभूलपुरा लाईन नम्बर 8 व 12 में अवैध रूप से बनाये जा रहे भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। श्री रावत ने बिना नक्शे पास कराये बिना बनाये जा रहे दो भवनों को मौके पर ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां जाम से निजात दिलाने के लिए दो चरणों में होगा चौड़ीकरण का कार्य, पढ़े खबर....

आयुक्त ने नगर निगम तथा प्राधिकरण के अधिकारियों के स्पष्टीकरण के आदेश भी मौके पर दिये। उन्होंने कहा नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। किसी भी कीमत पर किसी को भी अच्छा नही जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हल्द्वानी निवासी युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, सिर पर चोटों के निशान मिले, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे तथा बेसमेंट से निकले खनिज की चोरी पर अवैध रूप से बन रहे भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई संपन्न, 5 लोकसभा सीट पर 55 दावेदार

छापा मारने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकार मनीष कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल के साथ ही विद्युत, पुलिस महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।