उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, रास्ता रोका, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों कारो को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वीडियो को पीड़िता ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का समूह दो लड़कियों को परेशान कर रहा है।

यह वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील से कुछ घंटों का पहले का है।

 

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो पोस्ट होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वीडियो में हल्द्वानी के एक स्कूल के पास देर रात लड़कों के एक समूह ने दो महिलाओं को परेशान करते हुए दिखाया गया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

वीडियो एक मिनट का है, इसे मोबाइल पर शूट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों को सड़क पर एक काली महिंद्रा स्कॉर्पियो धीरे चलने के लिए मजबूर कर रही है। गाड़ी उन्हें रोकना चाहती है।

 

 

सड़क शांत है। इतने में दूसरी कार भी आ जाती है। दूसरी कार भी तेजी से सामने आती है। कार के दरवाजे पर दो शख्स लटके हुए हैं। कार के अंदर सिर्फ एक ही शख्स बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चयनित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

 

वीडियो को शेयर करने वाली पीड़िता ने लिखा, “आज रात मैं अपनी सहेली के साथ एक फिल्म देखकर आ रही थी। अचानक 10 लड़कों दो कारों ने सवार होकर आए और हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की…।” यह काBRफी भयानक था, हमारे साथ यह 25 मिनट तक होता रहा।

 

काली स्कॉर्पियो (T0724UK4618C) हमसे आगे थी… उन्होंने गाड़ी का गेट खोल दिया और हमें पास नहीं दिया। सफ़ेद Nios i20 (UK-04-AK-1928) हमारे पीछे थी ताकि हम भाग न सकें। पहली बार जब ऐसा हुआ तो हम बच निकले…”

 

“दूसरी बार उन्होंने सभी कारों के गेट खोल दिए और हमें पूरी तरह से रोक दिया, लेकिन एक स्कूटर पर एक आदमी दिखाई दिया… उसने उनसे आगे निकलने की कोशिश की जिससे हमें भागने का मौका मिल गया। हम किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद वे फिर से वही कोशिश की गई।”

 

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ियों का हुड़दंग, ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

 

 

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।

 

 

घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिररफ्तर कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
– प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी।

हल्द्वानी अब सुरक्षित नहीं, अपराधियों को नहीं रहा पुलिस का भय

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में एनएसएस इकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हल्द्वानी शहर में अब महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात को दो युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को मिलाकर पांच दिन में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन अपराधियों में शायद पुलिस की कार्रवाई का खौफ नहीं रह गया है। अधिकारी पुलिस की कमी का बाहना बना कर गश्त से भी मुंह मोड़ रहे हैं। शहर में गश्त न के बराबर हो रही है। थाने-चौकी में न तो सिपाही हैं न ही पर्याप्त दरोगा हैं।

मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार को युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। उधर कोतवाली के पास एक युवक अश्लील हरकत करते हुए मासूम के पीछे पड़ गया था। अब मंगलवार रात को सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास दो वाहन में सवार करीब आधा दर्जन हुड़दंगियों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और काफी देर तक उनका पीछा किया। इस दौरान उन्हें कहीं कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है।