उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार- यहाँ बाइक सवार की युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर हुई मौत, आरोपी वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस।

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के लंढौरा कस्बे में 28 जुलाई की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बादलों ने मचाई तबाही, जागेश्वर में भारी बारिश, चकलुवा में पुलिया टूटी, हल्द्वानी में बहा बच्चा

जानकारी के अनुसार लंढौरा क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय इरशाद बीते शुक्रवार को किसी काम से लंढौरा कस्बे में आया था। रात के समय वह अपनी बाइक से वापस जा रहा था कि तभी कस्बे से निकलते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से इरशाद बुरी तरह से घायल हो गया। वही हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। इन्हें आता देख आरोपित चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव के रण में अपने छोड़ रहे कांग्रेस का साथ, बागियों की वजह से बढ़ गई कांग्रेस पार्टी की चिंता, इन कांग्रेसियों छोड़ा हाथ का साथ

वही सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी भिजवाया है। पुलिस वाहन के आधार पर आरोपित चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बदमाशो ने महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर की लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश