उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सीएम धामी कल करेंगे हल्द्वानी का दौरा, काठगोदाम बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

हल्द्वानी न्यूज़– सीएम पुष्कर सिंह धामी आठ मार्च को हल्द्वानी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियों चल रही हैं। सीएम के दौरे को देखते हुए व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीएम धामी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश से निर्वाचन प्रक्रिया पर असमंजस, आयोग की याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव

इसमें वह 200 करोड़ रुपये से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम धामी अधिकांश योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम कर रहे हैं। चुनावों को देखते हुए उनका ये दौरा काफी खास है। चुनावों से पहले सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार के अहम चेहरे जमीन पर उतर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS अफसर से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने की अभद्रता, ऑफ‍िस में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आठ फरवरी को काठगोदाम में प्रस्तावित हिल डिपो में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें सीएम लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे और साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  IPS की मां हूं, जेल में एक-एक को बंद करा दूंगी" — हल्द्वानी में वायरल वीडियो से मचा बवाल, वीडियो

इस कार्यक्रम में सीएम धामी 6728.82 लाख रुपये की लागत से काठगोदाम बस टर्मिनल, 1493.89 लाख रुपये की गौलापार में प्रस्तावित संभागीय परिवहन कार्यालय, 493.42 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, 2293.14 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित चालक प्रशिक्षण संस्थान आदि का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।