उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- डीएम नैनीताल अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में सुनेगी जनता की समस्याएं।

हल्द्वानी न्यूज़- जिलाधकारी नैनीताल अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनता क़ी शिकायतें सुनेंगी, हर शुक्रवार को विकास कार्यों क़ी समीक्षा और अधिकारियो के साथ जिले में चल रही योजनाओं को लेकर बैठक करेंगी, शनिवार के दिन जिले के अंदर चल रही विकास कार्यो और अन्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगी चार फीसदी डीए की सौगात, सीएम धामी ने दिया आश्वासन

अब तक जिलाधिकारी नैनीताल हल्द्वानी कैंप में हर बुधवार को जनता की शिकायतें सुनती थी, लेकिन अब जिलाधिकारी नैनीताल में जन शिकायतों को लेकर फेरबदल किया है जिसके तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार का दिन नैनीताल के लिए आरक्षित किया गया है, गुरुवार और शुक्रवार हल्द्वानी कैंप में जन समस्याओं और अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में भारी गड़बड़ी, बाहरी लोग उठा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ