उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा कल, आज सभी परीक्षा केंद्र हुए सील; AI तकनीक से होगी निगरानी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को प्रदेश के 449 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों को सील कर दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने तक उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

 

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पिछली परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत परीक्षा से दो दिन पहले ही सभी केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। केंद्रों को सील किए जाने के बाद परीक्षा दिवस पर अधिकृत ड्यूटी कर्मियों के पहुंचने तक उन्हें नहीं खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मकान में लगी भीषण आग, वृद्ध व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत, परिवार की आंखों के सामने घर जलकर हुआ राख

 

 

आयोग ने परीक्षा संचालन में विशेषज्ञों की सलाह भी ली है। नीट परीक्षा के बाद इसरो के पूर्व प्रमुख की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी की कई महत्वपूर्ण सिफारिशों को भी नई एसओपी में शामिल किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ छात्र का संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा मिला शव, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग के देहरादून मुख्यालय में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से संवेदनशील जिलों और परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुरक्षा तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, देहरादून में अब 70 वर्षीय बुजुर्ग मिले संक्रमित, अब तक 11 केस

 

 

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिलावार पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके। इस पुनर्परीक्षा के लिए कुल 1,54,764 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। गौरतलब है कि 21 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में 1,05,803 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

 

 

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।