उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, गौलापार में ग्रामीणों का हंगामा; विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने की मुआवजे व नौकरी की मांग

हल्द्वानी न्यूज़– गौलापार क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी किसान दयाकिशन खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान खेत के अंदर लगे बिजली के पोल में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के भीतर लगे बिजली के पोल में पहले से करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं की मांग को लेकर धरना 58 वे दिन जारी, वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रशर के गेट पर दिया धरना,

 

सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद स्थिति शांत हुई। विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी विभागों की गाड़ियों में नियमों की अनदेखी, पीली नंबर प्लेट को सफेद कर दौड़ रहीं टैक्सी गाड़ियां, परिवहन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विद्युत विभाग की भूमिका को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी बनी हुई है।