उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंटा, बाल-बाल बचे चालक

चोरगलिया–सितारगंज मार्ग पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ बेटा था सरकारी नौकरी में, लेते रहे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ, अब होगी वसूली, पढ़े पूरी खबर।

 

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में दोनों वाहन चालकों की जान बच गई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

 

हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। इस दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के सीतावनी मार्ग पर पर्यटकों की जिप्सी में हमलावर हुई बाघनी, पर्यटको में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरगलिया–सितारगंज मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -जहां नाबालिक ने खुदकुशी करने से पहले दीवार पर खून से लिखा मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', पढ़े पूरी खबर।

 

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं और गति सीमा पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।