उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गोबर गैस टैंक की सफाई के दाैरान हुआ हादसा, टैंक में उतरे दंपती की दम घुटने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भवाली नैनीबैंड बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टक्कर के बाद बलेनो कार 25 मीटर खाई में गिरी, युवक गंभीर

 

मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल उम्र 40 वर्ष काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ जाने से पहले कुछ युवक थार पर बैठकर पी रहे थे शराब , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी, देखे वीडियो

 

उसकी पत्नी रानी उम्र 35 वर्ष उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ का एक और हमला, ग्रामीण दहशत में