उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, तो कांप गए कर्मचारी, डॉक्टर नदारद मिले

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के बेस अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक छापेमारी की कमिश्नर दीपक रावत बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में पहुंचे। जहां उन्होंने भारी अनियमिताएं देखी।

 

उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई साथ ही एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश दिए कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं। कुमाऊं कमिश्नर ने रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ साइबर ठगी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच युवक हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में छापा मारा।डायलिसिस सेंटर में दोनों डॉक्टर नदारद मिले। पूछने पर पता चला कि दोनों डॉक्टरों में से एक डॉक्टर छुट्टी में हैं और एक कहीं बाहर गए हुए है।डायलिसिस सेंटर में छापेमारी के दौरान एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। साथ ही चारों ओर गंदगी और सभी बेड टूटे हुए मिले

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के 840 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेंगी, व्यय वित्त समिति की 221 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर

 

उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात कितने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है। लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधर जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फर्जी दस्तावेज़ों से स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने वाला अर्जीनवीस फैजान खुद भी निकला फर्जी, सरकारी सिस्टम में 12 साल से पैठ