उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए ये दिग्गज नेता, इन मुद्दों पर हल्ला बोल

हल्द्वानी न्यूज़– जिला कांग्रेस के आह्वान पर जिले भर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली, जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का एक और लाल देश के खातिर बलिदान, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

लेकिन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर लिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने ने सफल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब इस अधिकारी का ऑडियो वायरल, पहले सील की गई राशन की दुकान को खुलवाने के लिए मांगे 5 लाख रुपए

 

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत ग्राम रोजगार योजना मनरेगा से अधिक पारदर्शी व प्रभावी: डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

 

कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई।