उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- यहाँ भतीजे ने चाकू मारकर सगी चाची की करी हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते गौरव गुप्ता नाम के युवक ने अपनी सगी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हल्द्वानी शहर के नवाबी रोड के कुल्यालपुर क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला के साथ आज उसके आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर जमकर कहां सुनी हुई इसी दौरान आरोपी भतीजे ने अपनी चाची के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण व विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

 

जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम- यहाँ महिला की हत्या कर शव के किये 30 से ज्यादा टुकड़े, पुलिस ने फ्रिज खोलकर देखा तो उड़े होश

 

वही एसपी क्राइम हरबंश सिंह ने कहा इस मामले में आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है। जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) एसएसपी ने की प्रेस वार्ता, बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में, पांच उपद्रवी अब तक गिरफ्तार