उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ युवक ने चाकू से रेता महिला का गला, महिला के शरीर में दिखे गहरे जख्म, हालत गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़– एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्यालपुरा में कुसुम गुप्ता अपने पति कालीचरण और एक बेटी के साथ रहती हैं। कुसुम की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं। सोमवार की सुबह एक युवक उनके कुल्यालपुरा स्थित मकान में पहुचा और किसी बात को लेकर उनसे झगड़ने लगा, इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते एक युवक हाथ में चाकू लेकर भागता हुआ नजर आया। जब लोग मकान में पहुंचे तो उन्होंने देखा कुसुम जमीन पर लुहूलूहान हालत में पड़ी हुई है। उसका गला रेता गया था इसके अलावा पेट और कई अन्य जगह पर भी चाकू के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल से टैक्सी से जा रहा था मुकेश बोरा, तभी टेक्सी चालक के पहचानने पर वाहन से उतर भागा, नेपाल भागने की फिराक में बोरा

 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए। घायल कुसुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का जोशी विहार का बदल गया अब नाम, 6 वर्ष में पलायन कर गए 60 हिंदू परिवार, अब बचे परिवार भी अगले महीने छोड़ देंगे अपना घर, जाने पूरी वजह.....

 

वहीं महिला के पति कालीचरण ने अपने भतीजे पर आरोप लगाया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी के बिना खूब सताएगी सूखी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम