उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- गंगा में बैठकर शराब पी रहे पर्यटकों का वीडियो वायरल, स्थानीय युवाओं ने जताया विरोध

ऋषिकेश न्यूज़- गंगा नदी में बैठकर शराब पीते कुछ पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्थानीय युवक पर्यटकों को गंगा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए उनके इस कृत्य का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में तीन पर्यटक गंगा नदी के किनारे मौजूद हैं, जिनमें से एक युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में शराब की बोतल और ग्लास भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह चलते समय लड़खड़ाकर गिरता हुआ भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें 👉  (पंखुड़ियां सीजन 12) आलिया मिस व दीपिका मिसेज कुमाऊ, एक्स डान्स क्रू उत्तराखण्ड बेस्ट डान्सर व निकेतन कुमार वॉयस ऑफ उत्तराखण्ड बने।

 

 

स्थानीय युवाओं ने जताई नाराजगी

वीडियो में स्थानीय युवक पर्यटकों को समझाते हुए कहते हैं कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर बैठकर शराब का सेवन करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। युवाओं ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन यहां की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- यहाँ हुआ नाबालिग लड़की का घर अपहरण, मांगी दो लाख की रंगदारी, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पर्यटकों ने मानी गलती

स्थानीय युवाओं की आपत्ति और समझाइश के बाद तीनों पर्यटकों ने अपनी गलती स्वीकार की और वहां से चले गए। घटना के दौरान किसी तरह के विवाद या मारपीट की सूचना नहीं है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा विलोपित, कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल भड़के, आंदोलन की चेतावनी

घटना स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ऋषिकेश क्षेत्र का है, लेकिन घटना टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र की है या फिर पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र की, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

 

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग गंगा तटों पर धार्मिक मर्यादाओं के पालन की मांग कर रहे हैं।