उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ एक किशोर को किशोरी को छेड़ना पड़ा भारी, लोगों ने किशोर आशिक का ऐसे निकाला भूत

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक किशोर को किशोरी को छेड़ना भारी पड़ गया है। यही नहीं बीच बचाव करने गए परिवार वालों को भी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के खेड़ा पुलिस चौकी के पास अंसारी कॉलोनी है वही का रहने वाला एक किशोर पास के ही एक किशोरी के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊँ को मिली बड़ी सौगात।

 

बताया जा रहा है कि किशोर सोमवार को किशोरी के घर के पास पहुंचा छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था इस दौरान लोगों ने किशोर को देख लिया जहां उसकी पिटाई कर दी मामला बढ़ता देख उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए विवाद इतना बढ़ा की लोगों ने किशोर के परिवार वालों को भी पिटाई कर दी.
बावल में किशोर और उसके परिवार वालों को चोटे आई हैं जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हैवान बना बेटा- यहाँ शराब पीकर घर पहुंचे बेटे को माँ ने टोका तो बन गया हैवान, लकड़ी से पीट- पीटकर ली मां की जान

 

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कर दिया अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ गुजरात के 28 यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी।

फिलहाल घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है पुलिस का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी लोग दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।