उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ली कारोबारी की जान, महिला दरोगा के पति की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी न्यूज़– कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 49 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए व्यापारी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला दरोगा के पति बताए जा रहे हैं, जिससे पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में युवक का आतंक, गाली-गलौज और पथराव से परेशान लोग; पुलिस से लगाई गुहार

 

जानकारी के अनुसार, चंद्रावती कॉलोनी, मुखानी निवासी नरेश तिवारी (49) शुक्रवार शाम पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी से जेल रोड की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेश तिवारी उछलकर डिवाइडर से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण मंत्री पहुँचे बिंदुखत्ता, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तेल पिराई, पाश्ता एवं माईक्रोनी मशीनों का किया उद्घाटन

 

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक नरेश तिवारी शहर के जाने-माने कारोबारी थे। उनकी पत्नी मीना पांडेय एलआईयू में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनका बेटा सेना में अधिकारी बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला, मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी,

 

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।