उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ खबर कवरेज के दौरान दबंगों ने किया हमला, पत्रकार अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी न्यूज़– ऊँचापुल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खबर कवरेज के दौरान कुछ दबंगों ने पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार दीपक अधिकारी किसी समाचार की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत व दो गंभीर, देखें वीडियो………..

 

 

मारपीट में घायल दीपक अधिकारी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, दरांती और पत्थरों से किया हमला; 95 वर्षीय मां भी घायल

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही हल्द्वानी क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। साथी पत्रकारों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चारधाम यात्रा मार्ग लर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर आज से चलेगा विशेष अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

 

 

वहीं पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।