उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात युवक ने अचानक गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बिना किसी झिझक के पुल से कूदने का कदम उठाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य हुआ शुरू, वन ग्राम समिति सहित ये रहे मौजूद

 

 

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ टेंट खोलने पर टेंट हाउस कर्मी की लोहे की कुर्सियों और लाठी डंडों से की जमकर पिटाई, टेंट कर्मी हुआ गंभीर घयाल, घयाल की पत्नी ने दी कोतवाली में तहरीर, पढ़े पूरी खबर।

 

 

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। नदी के तेज बहाव में बहने के बजाय वह सीधे चट्टानों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कल होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा हुई निरस्त, आदेश हुआ जारी

 

 

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।