उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट का चोरगलिया में भारी विरोध, फोर्स तैनात, हंगामा ही हंगामा

हल्द्वानी न्यूज़– लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को आज चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने के बाद पुराने का क्या होगा? जानें नए संसद में क्या-क्या है खास

 

वही ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ, उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया।

 

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, स्वस्थ रहेगा पर्यावरण: विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट

 

 

दरअसल मामला बताया जा रहा है कि चोरगलिया में वेटरनरी डॉक्टर के तबादले के बाद से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित थे। कई ग्रामीणों का यह कहना था वेटरनरी डॉक्टर क्षेत्र में दिन-रात लोगों के जानवरों के इलाज के लिए तत्पर रहते थे विगत माह उनके द्वारा फेसबुक पर कोई टिप्पणी की गई थी जिसके बाद से ही उनका तबादला हुआ। जिस तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण विधायक से काफी गुस्से में थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोने के दाम सुनकर उड़े होश, चांदी भी छुएगी आसमान; शादी वाले परिवारों पर महंगाई की मार

 

वही ग्रामीणों का कहना था कि बैटनरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।