उत्तराखण्डकुमाऊं,

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, स्वस्थ रहेगा पर्यावरण: विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के द्वितीय दिवस के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पुराना बिंदुखेड़ा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि रासायनिक खेती के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद लाभकारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष और कुंभ राशि वालों को होगा धन का लाभ, जानें अन्य राशियों वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

 

उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों के साथ जैविक खेती अपनाकर कृषि को लाभकारी बनाने का आह्वान किया। विधायक बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। ऐसे में जैविक खेती किसानों के लिए नए अवसर प्रदान कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के इस ग्राम में सैकड़ो राशन कार्ड धारक मिले अपात्र, अब होगी बड़ी कार्यवाही.... देखे कही आपकी ग्राम सभा तो नही...... पड़े पूरी खबर uk बुलेटिन के साथ

 

 

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, विजय जोशी, पप्पू कोश्यारी, विनोद भट्ट, नरेंद्र सिंह मेहरा, जगदीश पंत, राकेश जोशी, रमेश कुनियाल, अभिषेक शर्मा, सोनू पांडे, हरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथी, वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- बस कुछ ही घंटों में होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, लगेगी आचार संहिता