उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा यहाँ बनाया जाएगा शॉपिंग कांप्लेक्स, आर्किटेक्ट ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव के पास नगर निगम की पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसका डिजायन और खर्च की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाई जाएंगी। बुधवार को अर्किटेक्ट ने इसका निरीक्षण किया। 

नगर निगम मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क को मध्य भाग से 12-12 मीटर चौड़ा कर रहा है। इसकी जद में नगर निगम की 14 दुकानें आ रही हैं। नगर निगम इन दुकानदारों को अपने नए शॉपिंग कांप्लेक्स में विस्थापित करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि नगर निगम के पास सब्जी मंडी मंगलपड़ाव के पास बहुत बड़ी जगह है। यहां कई दुकानें बनी हैं। नगर निगम ने ये दुकानें किराए पर दी हैं। इन दुकानों की स्थिति बहुत ही खराब है। कई दुकानों की टिन शेड गल चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड- यहाँ प्रेमी को कोबरा से डसवाकर मारने वाली माही उर्फ डोली की कहानी बिल्कुल फिल्मी, हुआ अब नया खुलासा, पुलिस भी हैरान।

नगर निगम इन दुकानों की स्थिति सुधारने पर विचार कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को आर्किटेक्ट को बुलाया था। आर्किटेक्ट ने इसकी नपाई की। अब आर्किटेक्ट यहां बहुमंजिला शॉपिंग कांपलेक्स का डिजायन बनाएगा। ये इमारत चार मंजिला होगी। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रवि सनवाल सहित 15 पूर्ति निरीक्षक पदोन्नति के बाद बने एआरओ, सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यहां अतिक्रमण की जद में आने वाले नगर निगम की दुकानों के किराएदारों को भी बसाने पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाने पर विचार किया जा रहा है। आर्किटेक्ट इसकी डिजायन और लागत बनाकर देगा। फिर निगम बजट का इंतजाम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  1 मार्च से शुरू होंगे D.EL.ED.के ऑनलाइन आवेदन