उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ पापा की परियों ने किया बखेड़ा, पुलिस को पापा की परियों का काटना पड़ा चालान, जाने इसकी वजह

हल्द्वानी न्यूज़-: हल्द्वानी हर में पापा के परियों का हंगामा इससे पहले भी कई बार देखने को मिल चुका है लेकिन इस बार जो हुआ उसे देख और सुनकर हर कोई हैरान रह गया। विजयदशमी के अवसर पर नशे में टल्ली कार सवार दो युवतियों ने बग्घी वालों को टक्कर मार दी। इस दौरान बग्गी बीच सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान सड़क पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवतियां रुद्रपुर की थी, जिनका चालान काटकर उन्हें छोड़ दिया है। आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही बनने शुरू हों जाएंगे नए राशन कार्ड, पढ़े खबर

जानकारी के अनुसार मंगलवार रामपुर रोड पर कार पर सवार दो युवतियां हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थीं। तभी गन्ना सेंटर के पास कार ने एक बग्घी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्घी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होम स्टे और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का निरीक्षण, कई अनियमितताएं मिलीं

हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने कार सवार दो युवक और दो युवतियों को रोक दिया। रोकने पर युवतियों ने गाली देना शुरू कर दिया। इसकी सूचना टीपीनगर पुलिस चौकी को दी। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। चारों का मेडिकल कराया गया है। चारों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रुद्रपुर निवासी चारों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ