उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही- महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला के साथ गाली-गलौज, अभद्रता करने और जान से मारने व अन्य गंभीर धमकियाँ देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

घटना का विवरण:-
दिनांक 14 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे पीड़िता के घर पर एक डिलीवरी बॉय पता पूछने आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी सलीक अली पुत्र आफ़ताब हुसैन ने बिना किसी कारण के पीड़िता के साथ गाली-गलौज और गंदे इशारे करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ा और अत्यंत आपत्तिजनक व मर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़िता को जान-माल और उसकी इज्जत को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर: उत्तराखंड के गौरव, दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

 

 

आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई बार महिला और उसकी बेटी के साथ इस तरह की अभद्रता और छेड़खानी की हरकतें की जा चुकी हैं।

 

 

आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सरेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा था।

 

 

पुलिस कार्रवाई:-

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी पर Fir no- 238/2026 u/s 79/351(3)/352BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आईटीआई कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे मरम्मत और सुदृढीकरण के कार्यो का किया औचक निरीक्षण

 

 

उक्त प्रकरण को डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गंभीरता लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एवं श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से आरोपी सलीक अली को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, बनेगा राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

 

 

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-
नैनीताल पुलिस की जनता से अपील है कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले। महिलाओं की सुरक्षा और समाज में शांति भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

पुलिस टीम
1- श्री मनोज कुमार,
चौकी प्रभारी टीपी नगर,
2- म0उ0नि0 रेनू सिंह
3- कानि हिमांशु जोशी
4- कानि0 धीरेंद्र सिंह अधिकारी

 

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस