उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

  • अवैध स्मैक का कारोबार करने पर नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– एसएसपी नैनिताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल- कॉलेज के भवन निर्माण की अनियमितता पर भड़के छात्र, धरना प्रदर्शन किया, आंदोलन की दी चेतावनी

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 13.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कल सीएम धामी हल्द्वानी में, यह है पूरा कार्यक्रम

 

दिनांक 06.09.2024 को उप निरीक्षक विरेंद्र चंद्र द्वारा मय हमराही कर्मगाणों के दौराने चैकिंग गोला पार्किंग बनभूलपुरा के पास अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-174/24 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले ने लिया नया मोड़, युवती के परिजन पहुंचे नैनीताल, तो हुआ नया खुलासा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पुलिस टीम
1- श्री नीरज भाकुनी
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
2- उ0नि0 विरेन्द्र चन्द्र
3- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4- कानि0 सुनील कुमार
5- कानि0 महबूब अली