उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर, स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम चरस बरामद

हल्द्वानी न्यूज़- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की स्कूटी की डिग्गी से पुलिस ने करीब 497 ग्राम अवैध चरस बरामद की।

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम से चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस

 

 

पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका गया। तलाशी में उसकी स्कूटी की डिग्गी से चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह नैनवाल (28 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह नैनवाल, निवासी धौलखेड़ा, बरेली रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, एक और भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

 

 

आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

गिरफ्तारी टीम

उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज सभी जिलों में अलर्ट जारी, अगले चार दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावानी

हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल

कांस्टेबल युगल मिश्रा

कांस्टेबल प्रदीप सिंह

 

 

मीडिया सेल – जनपद नैनीताल