उत्तराखण्डकुमाऊं,

कैंची धाम बाईपास को मिली बड़ी मंजूरी, 21.81 करोड़ से बनेगी 10.5 किमी सड़क, भवाली के जाम से मिलेगी राहत

हल्द्वानी न्यूज़- कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से वन भूमि की अनुमति के पेंच में फंसे भवाली सेनेटोरियम-कैंची धाम बाईपास के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति मिलने के बाद शासन की व्यय वित्त समिति ने भी करीब 21.81 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे लगभग 10.5 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) अगले 4 दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में इतने डिग्री बढ़ेगा टेंपरेचर, पढ़ें पूरी खबर।

 

 

हालांकि, बजट की धनराशि जारी करने संबंधी शासनादेश अभी जारी होना बाकी है। शासनादेश मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

 

शासनादेश मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बीते दिनों आयोजित बैठक में परियोजना के लिए 21.81 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। शासनादेश प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बारिश में मौज-मस्ती बनी आफत, टोंस नदी में अचानक आई बाढ़, गुच्चूपानी गए 10 पर्यटक फंसे, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई सबकी जान, देखे वीडियो

 

 

बाईपास निर्माण के दौरान सड़क पर बिटुमेन बिछाने के साथ ही आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे मार्ग को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके।

 

 

भवाली और कैंची धाम के जाम से मिलेगी राहत

बाईपास बनने से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। फिलहाल भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। नए मार्ग के तैयार होने के बाद ज्योलीकोट से आने वाले वाहन भवाली सेनेटोरियम होते हुए बाईपास के रास्ते सीधे अल्मोड़ा रोड पर पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा न होने पर पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस को दी चेतावनी

 

 

इससे भवाली और कैंची धाम के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी। करीब 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की व्यापक योजना पूरी होने पर पर्वतीय क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।