उत्तराखण्डकुमाऊं,

सितारगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने मां और दो बेटियों को मारी टक्कर, मां और एक बेटी की मौत, दूसरी घायल

उत्तराखंड के सितारगंज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़ी एक महिला और उसकी दो बेटियों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय में चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज;

 

 

जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय मीनू देवी शनिवार सुबह अपनी छह वर्षीय बेटी अंशिका और नौ वर्षीय बेटी राधिका के साथ स्कूल में आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। सुबह करीब 10:40 बजे तीनों आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं।

 

 

इसी दौरान किच्छा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीनू देवी और उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, नौ वर्षीय राधिका हादसे में घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में इतने पदों में जल्द होगी होमगार्ड की बंपर भर्ती, भर्ती में नही होगी लिखित परीक्षा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। घायल बच्ची राधिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शादी के सात दिन बाद उजड़ गई दुल्हन की दुनिया, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से गांव में मातम

 

 

स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से निकली मां और उसकी एक बेटी की हादसे में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।