उत्तराखण्डकुमाऊं,

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में एआई आधारित डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला आयोजित

लालकुआं न्यूज़– लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को केदार स्किलिफाई की ओर से एआई आधारित डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें डिजीपरफॉर्म हल्द्वानी के मुख्य वक्ता जयंत कांडपाल और रोहित ने करीब 50 विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट निर्माण, गूगल बिजनेस प्रोफाइल और एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट: आज और कल इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, CM धामी ने 26-27 सितंबर को यात्रा से बचने की अपील की

 

 

उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया। प्राचार्य डॉ सीमा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार परामर्श एवं नियोजन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. प्रदीप मंडल ने किया। इस दौरान डॉ कल्पना शाह, डॉ भावना मेहरा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत व दो गंभीर, देखें वीडियो………..

 

 

 

समापन पर अतिथियों और महाविद्यालय के प्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।