उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां प्रधान पर महिला से मारपीट का आरोप, लात मारने का वीडियो वायरल

हल्द्वानी में ग्राम प्रधान से जुड़ा मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे विवाद को और हवा दे दी है, जिसमें कथित तौर पर प्रधान पक्ष मारपीट करता नजर आ रहा है।

 

 

पदमपुर देवलिया निवासी लक्ष्मी मेहता ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, 28 अप्रैल को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी प्रधान अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ( भीमताल में घूम रहे बाघ का वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें) नौकुचियातल के चनौती में बाघ दिखनेका वीडियो वायरल,ग्रामीण दहशत में

 

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया और घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज में छात्र नेताओं ने जमकर काटा हंगामा, छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक

 

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि उन्हें इस घटना में चोटें आई हैं और उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े समर्थकों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपने पक्ष में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: नौगांव बाजार में बादल फटा, कई भवनों में पानी घुसा, वाहन बहकर बर्बाद

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।