उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड – जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है राष्ट्रीय राजमार्ग दो गांव के नज़दीक स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास टूटापहाड़ में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में आम आदमी को जमीन खरीदना और घर बनाना हुआ महंगा, बढ़ गए सर्किल रेट.. पढ़िये..

वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से आ रहे युवकों की स्कूटी संख्या UK04 AF-2440 और पिकअप की भिड़ंत हो गयी। जिसमें पिकअप के नीचे आकर दोनों युवक कुचल गये। पुलिस ने पिकअप के नीचे से एक युवक को बाहर निकाला। वहीं दूसरे युवक को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने 236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- अब तक दीं 16 हजार सरकारी नौकरियां

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल रेस्क्यू में जुटी है अभी मृतकों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में चार जीरो जोन घोषित, नहीं चलेंगे थ्री व्हीलर साथ ही ई–रिक्शा