उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ देखते ही देखते शोरूम के बगल के ग्राउंड में रखी तीन कार जलकर हुई राख, वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में आज सुबह के समय गाड़ी के शोरूम के ठीक बगल में ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियां आग के हवाले हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 3 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे

 

वही मौके पर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास अफरा तफरी का माहौल भी हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ युवक को ऑनलाइन फोन मंगाना पड़ा भारी, olx ने आई फोन के बदले भेज दिया डमी पीस

 

 

फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, यह जांच का विषय है। लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दिनों आग घटनाएं काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- किताबें ओर यूनिफार्म अब 20 अप्रैल तक खरीद सकते है, जिला प्रशासन ओर शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश