उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ सांड़ से टकराकर युवक सड़क पर गिरा, पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआँ न्यूज- यहाँ लावारिस जानवरों के कारण महीने में करीब एक से दो लोगों की जान जा रही है। रविवार रात को सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। वही घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर हुई जीवित, सीएम धामी ने दिया अनुमोदन

 

पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह उम्र 33 वर्ष अपनी बाइक से लालकुआं को आ रहे थे। लालकुआं के पास वह सांड़ से टकरा गए। इसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ भारी फोर्स के साथ एक बार फिर गरजी प्रशासन की जेसीबी, अतिक्रमण वाली दुकानों को किया गया ध्वस्त

 

 

वही राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी, सरकारी अस्पतालों की होगी समस्या दूर