उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं हाईवे पर बड़ा हादसा: स्कूटी सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

लालकुआं न्यूज़- हाईवे पर बने कट लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने आईओसी डिपो के सामने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Modi 3.0: Top 4 मंत्रालय में कोई परिवर्तन नहीं, शिवराज को कृषि, मनोहर लाल को ऊर्जा, जाने किसे मिला कौन सा मंत्रालय, देखे लिस्ट

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबूर गुमटी निवासी प्रकाश पांडे अपनी स्कूटी से हाईवे पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक को सीएम धामी के निर्देश पर उनके पद दे हटाया गया, पढ़े पूरा मामला।

 

 

 

कार उधम सिंह नगर जनपद के नंबर पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल प्रकाश पांडे को निजी वाहन से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंची 112 सेवा की उप निरीक्षक अंजू यादव ने क्षतिग्रस्त कार को हल्दुचौड़ पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया, जबकि ग्रामीण स्कूटी को अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

 

 

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने कटों को हादसों की मुख्य वजह बताते हुए उन्हें बंद करने की मांग दोहराई है।