उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- यहाँ जागरण देखने गई नाबालिग किशोरी से दो युवकों ने की दरिंदगी, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बन रहे फर्जी प्रमाण पत्र, जांच बैठाई

 

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी नौकरी के लिए खालिद का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 16 परीक्षाओं में गलत जानकारी देकर किया आवेदन, CBI दाखिल करेगी सप्लीमेंटरी चार्जशीट

 

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां झाड़ी काट रहे श्रमिक पर बाघ ने हमला कर बनाया अपना निवाला, हवाई फायर करने पर भाग आदमखोर

 

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।