उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, इलाज के दो घंटे में महिला की मौत, बिल न चुकाने पर शव रोका, पुलिस हस्तक्षेप से सौंपा गया शव

हल्द्वानी न्यूज- अल्मोड़ा निवासी एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद हल्द्वानी के एक नामी निजी अस्पताल की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से भारी-भरकम बिल की मांग करते हुए शव सौंपने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

 

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के धारानौला क्षेत्र निवासी नन्दन बिरौड़िया अपनी पत्नी सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर किए जाने के बाद हल्द्वानी स्थित चंदन अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के महज दो घंटे के भीतर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर करीब 80 हजार रुपये का बिल थमा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) आखिरकार प्रशासन और प्राधिकरण ने ध्वस्त किए दो बड़े अवैध निर्माण,

 

आर्थिक रूप से कमजोर परिजन किसी तरह 57 हजार रुपये का इंतजाम कर अस्पताल को दे पाए, लेकिन शेष 30 हजार रुपये न दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। इससे आहत और परेशान परिजनों ने इसकी सूचना एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी को फोन के माध्यम से दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार डम्पर ने उजाड़ा पूरा परिवार: लक्सर सड़क हादसे में मासूम के बाद पिता की भी मौत, मां की हालत गंभीर

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी विजय मेहता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम तुरंत चंदन अस्पताल पहुंची और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हस्तक्षेप किया।

 

पुलिस की सख्ती के बाद अस्पताल प्रबंधन को मृतका का शव परिजनों को सौंपना पड़ा। साथ ही पुलिस ने मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करवाया, ताकि परिजन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकें। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की अमानवीय हरकत न करने की कड़ी हिदायत भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस मामले में मानवता को सर्वोपरि रखते हुए शव परिजनों को दिलाया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।