उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार- यहाँ सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां स्कूल की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले कलयुगी गुरु जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों मामा ओर भांजे की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर घायल

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मृतक रोहित के भाई शुभम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर ब्रिटेन की महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ‘गिफ्ट’ और मनी-लॉन्ड्रिंग के नाम पर 58 लाख की ठगी