उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में संदिग्ध हालात में हेड कॉन्स्टेबल की मौत: सर्विस कार्बाइन से चले 11 राउंड, छाती में लगीं 3 गोलियां

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी सर्विस कार्बाइन से एक साथ 11 राउंड फायर हुए, जिनमें से तीन गोलियां उनकी छाती में लगीं। पुलिस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

 

मृतक की पहचान 49 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे और वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे।

 

 

पत्नी की तबीयत खराब होने पर घर पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:15 बजे सुनील कुमार को सूचना मिली कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है। इसके बाद वह अपनी सर्विस कार्बाइन लेकर रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर स्थित घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों का बलिदान, खबर से शोक में डूबी देवभूमि

 

परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उन्होंने गेट खटखटाया और आवाज दी। जब वह आंगन में जूते उतार रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद पत्नी, बेटा और बेटी बाहर पहुंचे तो सुनील खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले।

 

कार्बाइन से एक साथ चले 11 राउंड
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील की सर्विस कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चलीं। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि सुनील की छाती में तीन गोलियां लगी थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 18 वीं लोकसभा में अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला जी से मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की

 

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर रात करीब 10 बजे थाना रानीपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची।

 

FSL टीम जुटा रही सबूत
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी देहात जया बलोनी के निर्देश पर फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि जूते उतारते समय अचानक कार्बाइन से 11 राउंड फायर कैसे हो गए। जांच में हथियार की तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) हल्द्वानी में 100 से अधिक CCTV चैक करने के बाद शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

 

 

पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच
प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पिछले कुछ समय से सुनील कुमार का परिवार में विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने घटना से पहले घर में कहासुनी होने की बात भी पुलिस को बताई है।

 

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है। मामले की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है।