उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में कर्ज के बोझ से टूटा कारोबारी, जहर खाकर दी जान

देहरादून न्यूज– कर्ज के भारी दबाव और लेनदारों के लगातार तकादों से परेशान एक 46 वर्षीय कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओल्ड राजपुर स्थित चौक बाजार निवासी अमरीश गोयल के रूप में हुई है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  आधार में फंसी बच्चों की अपार आईडी, टेंशन में गुरुजी

जानकारी के अनुसार, अमरीश गोयल प्रॉपर्टी डीलिंग और बिल्डिंग मटेरियल (सीमेंट-सरिया) का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि व्यापार में घाटे के चलते उन्होंने कई बार कर्ज लिया था, लेकिन बीते कुछ समय से आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। तय समय पर कर्ज नहीं चुका पाने के कारण लेनदारों का दबाव बढ़ता गया और वे घर तक पहुंचकर पैसे की मांग करने लगे थे।

 

लगातार बढ़ते कर्ज और तकादों के कारण अमरीश मानसिक तनाव में रहने लगे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने 20 मार्च को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उनकी पत्नी पायल उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कहोराम।

 

हालांकि, दून अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अमरीश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) IMD द्वारा मौसम का तात्कालिक अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

राजपुर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि दून अस्पताल से देर रात मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। मामले की जांच जारी है।

 

वहीं, पति की मौत से आहत पत्नी पायल गहरे सदमे में हैं और उन्होंने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।