उत्तराखण्डगढ़वाल,

पौड़ी गढ़वाल में दिल दहला देने वाली घटना: किचन से 4 साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, 2.5 किमी दूर मिला शव

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुलदार ने चार साल की मासूम बच्ची को उसके माता-पिता के सामने ही घर के किचन से उठाकर जंगल में ले जाकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

 

 

घटना गुरुवार रात चौबट्टाखाल तहसील के कुंजखाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडरी के भतकोट गांव की है। जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय दृष्टि अपने पिता हरेंद्र सिंह, मां सविता देवी और बड़ी बहन के साथ किचन में बैठी थी। बच्ची देहरी के पास बैठी हुई थी, तभी अचानक गुलदार वहां पहुंचा और उसे झपटकर उठा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- कैंची धाम में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, युवतियों ने चंदन लगाकर किया स्वागत, लोगों की जुटी भीड़

 

 

हमला इतना अचानक था कि परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग चुका था।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद बच्ची का शव गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक गदेरे में बरामद हुआ।

 

 

सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में शूटर तैनात कर दिए गए हैं ताकि गुलदार को जल्द से जल्द काबू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार जिले को छोड़कर निवर्तमान ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनेंगे प्रशासक, आदेश हुआ जारी

 

 

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

 

हालांकि, मौके पर पहुंचीं एसडीएम रेखा आर्य के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) हल्द्वानी में डीएम का बड़ा एक्शन: धारा-41 के मामलों में लापरवाही पर राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके में गुलदार के हमले हो चुके हैं, जिनमें खासतौर पर बच्चे और महिलाएं निशाना बनते रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

 

फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग पर अब जल्द ठोस कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।