उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

प्रदेश में बढ़ी गर्माहट, मैदान में 28 पार पारा; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून न्यूज़- प्रदेशभर में दो दिन बाद मौसम खुलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) आंधी तूफान से यहां गिरा विशालकाय पेड़, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, पढ़े पूरी खबर...

 

प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप खिली रहने की संभावना है।

 

हालांकि, रविवार से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

 

इसके साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

 

आने वाले दिनों में पहाड़ों में बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ सकता है। फिलहाल लोगों को दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का मिश्रित मौसम देखने को मिल रहा है।