उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी! देहरादून में 92% कम बारिश, पारा 27°C के पार

देहरादून न्यूज़-: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस फरवरी अब तक देहरादून में करीब 92 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। लगातार शुष्क मौसम और चटख धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। महीने के 15 दिनों में से अधिकांश दिनों में पारा औसत से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह शुष्क बना रहा तो यह वर्ष सबसे गर्म फरवरी वाले वर्षों की सूची में शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में युवा आवाहन कार्यक्रम: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने युवाओं की समस्याएं सुनीं, बोले— स्टेडियम बनेगा खेल प्रतिभाओं का मंच

 

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी धूप तेज होने से ठंड लगभग गायब हो गई है। कई जनपदों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बारिश नहीं होने से पहाड़ों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अपडेट कराएं ये जानकारी, वरना हो जाएगा निरस्त

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 16 लोग घायल

 

लगातार दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण लोग सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मौसम के इस उतार-चढ़ाव में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

कुल मिलाकर उत्तराखंड इस समय असामान्य रूप से गर्म फरवरी का सामना कर रहा है। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो महीने के अंत तक तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।