उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में 13 और 14 अगस्त को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 13 और 14 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इन दो दिनों के लिए सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अर्जुन शर्मा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: दो सगे भाई शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगे पैर में गोली; 15 लाख की सुपारी का खुलासा

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत, तीन लोग घायल

 

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें।