उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद — देखें जिलों की सूची

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी 5 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर पांच जिलों में सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चोरगलिया में शराब की दुकान के विरोध में हल्द्वानी SDM कोर्ट पहुंची महिलाएं, दिया ज्ञापन

 

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारियों द्वारा निम्न जिलों में सोमवार, 5 अगस्त 2025 को सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का आदेश जारी किया गया है:

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद आई नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी, 105वीं मन की बात कार्यक्रम में की सराहना

 

जिन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे:

1. पौड़ी गढ़वाल

2. चंपावत

3. हरिद्वार

4. उधम सिंह नगर

5. टिहरी गढ़वाल

 

अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल न बुलाएं और किसी भी प्रकार की कक्षाएं न संचालित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की महिला ने दिल्ली निवासी युवक पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

 

 

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

 

(अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिलों की प्रशासनिक वेबसाइट देखें।)