उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी की महिला ने दिल्ली निवासी युवक पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी नगर क्षेत्र में निवास करने वाली महिला ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चमोली हादसे पर सीएम धामी हुए सख्त, दिए जांच के निर्देश, सीएम धामी घटनास्थल के लिए हुए रवाना।


पुलिस को सौंपी तहरीर में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कहा है कि दिल्ली निवासी युवक राजीव पंडित उसे लंबे समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। वह अब तक उससे मोटी रकम ऐंठ चुका है। इसके बावजूद राजीव ने बदनाम करने की नियत से उसके वीडियो और फोटो उसके पति के अलावा सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। आरोप है कि राजीव उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।