उत्तर प्रदेश

यहाँ पत्नी के साथ हुए विवाद में शख्स ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम! हाईटेंशन लाइन को हाथ में पकड़कर की आत्महत्या, जलकर हुई मौत, वीडियो

एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के पास एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है। जहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर हाई टेंशन तार को पकड़कर जान दे दी। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है।

 

 

तार को छुते ही वह जलने लगा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया। इस घटना के बाद पुलिस और बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक, कार और प्लॉट, दहेज के उपहार सुनकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, लोकेशन देखकर फूट-फूटकर रोया

 

 

जानकारी के मुताबिक़ आगरा रोड के चुंगी  के क्रिश्चियन कॉलेज के पास कुछ लोग जो लोहे की वस्तुएं बनाते है और झोपड़ी डालकर रहते है। इस जगह पर गोविंद नाम का शख्स भी रहता था। बताया जा रहा है कुछ विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जिसके कारण वह काफी परेशान था और जिसके कारण उसने जान दे दी।

 

 

बताया जा रहा है की गोविंद शाम को एक पेड़ के पास आया और वहां पर एक आयशर वाहन खड़ा था। वह उसपर चढ़ गया और एक इसके बाद एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने हाई टेंशन तार को पकड़ लिया। जैसे ही उसने तारों को पकड़ा, उसके शरीर से चिंगारियां निकलने लगी और वह जलने लगा। ये दृश्य देखने के बाद लोग भी डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी।

यह भी पढ़ें 👉  कोमा, डीप कोमा, फिर दुनिया छोड़ गई मासूम, डॉक्टर बोले- यह दुनिया किस हैवानियत की तरफ जा रही है, पढ़ें मामला

 

 

घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया। कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गोविंद अपनी पत्नी के साथ झोपडी में रहता था और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और जिसके कारण वह उसे छोड़कर मायके चली गई। तनाव के चलते उसने हाई टेंशन वायर को पकड़ लिया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ की रात काल बनी — पांच पतियों ने की आत्महत्या, उजड़ गई पांच सुहागिनों की मांग