उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ बारिश का कहर, घर के अंदर सो रहा था परिवार, तभी आया सैलाब और भरभराकर गिर गया मकान, मची चीख पुकार।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड प्रदेश की राजधानी देहरादून के विकासनगर में मंगलवार को बारिश ने जमकर कहर बरपाया। विकासनगर के ग्राम कुंजा में देर रात बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। जिस वक्त घटना हुई परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। मकान गिरता देख वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बादल फटने से मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा, दरारें भी पड़ीं

जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे अकबर पुत्र असगर निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट अपनी पत्नी आश्मीन व 10 वर्षीय पुत्र समद के साथ घर के भीतर सो रहे थे। तभी गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ शराब समझकर बुजुर्ग ने गटका 'टॉयलेट क्लीनर', हुई मौत

कुछ ही मिनटों में पानी ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। घटना से घबराए परिजन उठ कर बाहर भागे। संयोग रहा कि मकान गिरने से पहले ही सभी सदस्य घर के बाहर आ गए थे। वहीं, नाले के पानी से कुंजा ग्रांट में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – नवनियुक्त प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पहाड़ी अंदाज में लिया चार्ज