उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ ट्रैन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, देखें वीडियो।

हल्द्वानी न्यूज़- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की कटकर हुई मौत। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी का रहने वाला है जो मजदूरी कर काम करता था। पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी – लालकुआं रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बडी खबर) रॉयल्टी कम होने के आदेश जारी, जाने कहां कितनी हुई रॉयल्टी


इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि काठगोदाम से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में युवक आ गया था।बताया जा रहा कि युवक पटरी पर बैठा हुआ था इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया, युवक की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र के मजदूर के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ये है ठगी का नया तरीका- नौ अंकों के नंबर से कॉल आए तो हो जाये सतर्क, ऐसी कहानी सुनाकर आपके खातों से उड़ा लेंगे रकम।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक घूम फिर कर कान की सफाई करने का काम करता था, हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। वही घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। वही इस घटना के बाद मौके पर मृतक युवक के परिजन भी पहुंचे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव