उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बागेश्वर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मजियाखेत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके किराये के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

मृतका की पहचान 28 वर्षीय चंपा देवी पत्नी आनंद सिंह, मूल निवासी ग्राम पगना के रूप में हुई है। वह मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

 

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल पूरे: 21 मार्च को हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा

 

परिजनों के अनुसार, चंपा देवी का यह दूसरा विवाह था। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने आनंद सिंह से विवाह किया था। उनकी एक सात वर्षीय बेटी भी है। बताया जा रहा है कि मृतका को इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का शौक था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ भारी बारिश के चलते इस जिले में 26 जुलाई को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश

 

कोतवाल अनिल उपाध्याय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।